नियुक्ति पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर, दी गई बधाई
मानवाधिकार भारत
प्रयागराज। मानवाधिकार भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अरविन्द्र कुमार सरोज को जनपद प्रयागराज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
अरविन्द्र कुमार सरोज की नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रयागराज जनपद में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा मानवाधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरविन्द्र कुमार सरोज अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविन्द्र कुमार सरोज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
अरविन्द्र कुमार सरोज की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
