October 12, 2026
801585105_1117005664090196_3902947966662319765_n

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

प्रयागराज।

मानवाधिकार भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय ने संगठनात्मक विस्तार और महिला सशक्तीकरण को गति देने के उद्देश्य से नग्रता केसरवानी को प्रयागराज महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नग्रता केसरवानी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को प्रयागराज जनपद में और मजबूत बनाएंगी।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना मजबूत और न्यायपूर्ण समाज की कल्पना संभव नहीं है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, नग्रता केसरवानी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न, अधिकारों के हनन और सामाजिक समस्याओं से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए जरूरतमंद महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने नग्रता केसरवानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *