मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष,
मानवाधिकार संरक्षण और जनहित को लेकर संगठन विस्तार का संकल्प
प्रयागराज। मानवाधिकार संरक्षण, जनहित एवं पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से सक्रिय संगठन मानवाधिकार भारत ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए सुशील भारतीया को प्रयागराज मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनका मनोनयन पत्र जारी किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुशील भारतीया ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मंडल में मानवाधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करना, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा कि मानवाधिकार भारत के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की आवाज को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को मंडल के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
सुशील भारतीया के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रयागराज मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और मानवाधिकार संरक्षण एवं जनहित से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
