October 12, 2026
IMG-20260912-WA0140

मानवाधिकार भारत के सार्वभौमिक विकास को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से मिले मानवाधिकार भारत के वरिष्ठ शीर्ष पदाधिकारीसामाजिक न्याय, मानवाधिकार संरक्षण और वंचित वर्गों के उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा

संगठन की जनहितकारी गतिविधियों से कराया अवगत,

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

लखनऊ।

मानवाधिकार भारत संगठन के सार्वभौमिक विकास, संरक्षण और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक न्याय एवं अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित कराने को लेकर मानवाधिकार भारत संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में काशी क्षेत्र के प्रभारी मंत्री रमेश सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनन्दन सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री कौशल पालीवाल ने मुलाकात के दौरान प्रदेश में मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, जन-जागरूकता तथा वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने मानवाधिकार भारत द्वारा समाजहित में चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष को दी तथा संगठन की आगामी योजनाओं और अभियान के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया।
तथा मानवाधिकार भारत द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य की पूर्ति हेतु आगामी 13 सितम्बर को होने वाले नारायण सेवा संस्थान के साधक द्वारा दिव्यांगों के लिए आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे आमंत्रित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गईं

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि मानवाधिकारों की जानकारी और उनके प्रति जागरूकता समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेष रूप से कमजोर, गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में संगठन लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने मानवाधिकार भारत द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन के सकारात्मक प्रयासों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
मुलाकात के दौरान मानवाधिकार भारत के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। दोनों पक्षों के बीच हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे मानवाधिकार संरक्षण एवं जन-जागरूकता के अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *