जितेन्द्र कुमार जायसवाल को मानवाधिकार भारत का जिला मीडिया प्रभारी (प्रयागराज) नियुक्त किया गया
प्रयागराज / होलागढ़ : मानवाधिकार भारत संगठन ने संगठन विस्तार के क्रम में जितेन्द्र कुमार जायसवाल, निवासी दहियावा, थाना होलागढ़, प्रयागराज को जिला मीडिया प्रभारी, प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया है।
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप कर पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि जितेन्द्र कुमार जायसवाल लंबे समय से सामाजिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मानवाधिकारों के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ मानवाधिकारों की रक्षा, जनहित के मुद्दों को उठाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, पत्रकार बंधुओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
