May 30, 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 8.43.19 PM (1)

मानवाधिकार भारत की अहम बैठक,

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

नजीबाबाद / बिजनौर

जिला बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र स्थित पंजीकृत कार्यालय में मानवाधिकार भारत की एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जहां संगठन को नई दिशा देने और उसे जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, कार्यशैली में सुधार और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर, सक्रिय रूप से समाज के बीच कार्य करना होगा, ताकि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर मजलूमों पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न और अन्याय के मामलों को गंभीरता से उठाने पर भी गहन चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगा और जहां भी अन्याय होगा, वहां मजबूती के साथ खड़ा नजर आएगा।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मो. वसीम, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद मो. शुऐब, जिला अध्यक्ष बिजनौर मो. आमिर, जिला प्रभारी ठाकुर पूर्व-राज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. सुलेमान, जिला सचिव मो. आफताब, तहसील अध्यक्ष नगीना मो. अनस तथा ब्लॉक महासचिव मो. अकदस कोतवाली सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *